28 Kmpl माइलेज और एडवांस फीचर्स; Toyota Hyryder खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें फाइनेंस प्लान

Toyota Urban Cruiser Hyryder मिड साइज SUV सेगमेंट की सबसे ज्यादा डिमांड वाली कारों में से एक है। खासतौर पर इसका हाइब्रिड वर्जन न सिर्फ 28+ kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है, बल्कि इसमें एडवांस फीचर्स भी ऑफर किए जाते हैं। अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए Urban Cruiser Hyryder खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए इसका On Road Price, Down Payment और EMI Plans समझ लेते हैं।

Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत

टोयोटा हायराइडर 2025 की एक्स-शोरूम प्राइस ₹10.95 लाख से शुरू होकर ₹19.76 लाख तक जाती है, जो वेरिएंट्स पर निर्भर करती है। अगर आप दिल्ली में इसका बेस E-NeoDrive (Petrol) वेरिएंट खरीदते हैं, तो ऑन-रोड कीमत लगभग ₹12.73 लाख देने होंगे। इसमें RTO, इंश्योरेंस और बाकि चार्जेस शामिल हैं।

Finance Plan: डाउन पेमेंट और EMI

Toyota Urban Cruiser Hyryder का बेस मॉडल खरीदने के लिए आपको कम से कम ₹2 लाख का डाउन पेमेंट करना होगा, ये तब संभव है जब आपका क्रेडिट या सिबिल स्कोर बढ़िया है। इसके बाद लगभग ₹10.73 लाख का कार लोन लेना होगा। अगर यह लोन आप 10 प्रतिशत की ब्याज दर से 5 साल के लिए लेते हैं, तो EMI करीब ₹23,000 बनेगी।

Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत​ , Toyota Hyryder

Toyota Hyryder खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?

कार लोन के लिए बैंक आमतौर पर आपकी मासिक सैलरी का 40-50% तक EMI अप्रूव करते हैं, लेकिन फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि EMI सैलरी का 15-20% से ज्यादा न हो। अगर आपकी EMI बेस वेरिएंट के लिए ₹23,000 है, तो मासिक सैलरी ₹1.1-1.5 लाख तक होनी चाहिए। अगर आप हायर वेरिएंट चुनते हैं, तो कैलकुलेशन बदल जाएगा।

Toyota Hyryder के इंजन और माइलेज

टोयोटा हायराइडर 2025 में TNGA और K-सीरीज इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो रिलायबिलिटी और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए फेमस हैं। इंजन और माइलेज डिटेल आप नीचे देख सकते हैं।

पैरामीटरमाइल्ड हाइब्रिड पेट्रोलस्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोलCNG
इंजन टाइपमाइल्ड हाइब्रिड पेट्रोलस्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोलCNG
डिस्प्लेसमेंट (cc)146214901462
पावर (bhp @ rpm)102 @ 600091 (पेट्रोल) + 79 (इलेक्ट्रिक) = 186 सिस्टम86 @ 6000
टॉर्क (Nm @ rpm)136.8 @ 4400122 (पेट्रोल) + 141 (इलेक्ट्रिक) = 141 सिस्टम121 @4200
ट्रांसमिशन5-स्पीड MT / 6-स्पीड ATe-CVT5-स्पीड MT
माइलेज (kmpl/km/kg)19.39 - 21.11 kmpl27.97 kmpl26.6 km/kg

स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी

Toyota Hyryder में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और TPMS, कनेक्टिविटी के लिए 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto, Arkamys साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हमारी राय

28 kmpl माइलेज, एडवांस फीचर्स और रिलायबल Toyota सर्विस के साथ हायराइडर 2025 लॉन्ग-टर्म वैल्यू देती है। अगर आपकी सैलरी ₹1.2 लाख से ज्यादा है, तो फाइनेंस प्लान की मदद से इसे आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी टोयोटा शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।

You may also visit : More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *