Hindi Nagrik News

Hero Splendor Plus XTEC Vs TVS Star City Plus: डेली रनिंग के लिए कौन-सी बाइक बेहतर? जानें कीमत और माइलेज

Hero Splendor Plus XTEC Vs TVS Star City Plus डेली रनिंग वाले यूज़र्स की टॉप च्वाइस में से एक है। दोनों ही बाइक्स अपनी शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और रिलायबिलिटी के लिए जानी जाती हैं। हालिया जीएसटी कटौती के बाद इनकी कीमतें भी कम हो गई हैं। ऐसे में सवाल है कि 2025 में कौन-सी बाइक डेली रनिंग के लिए बेहतर साबित होगी? आइए कंपैरिजन से समझते हैं।

Hero Splendor Plus XTEC Vs TVS Star City Plus Price

डेली कम्यूटर्स के बीच किफायती बाइक्स की डिमांड अधिक है। Hero Splendor Plus XTEC का एक्स-शोरूम प्राइस ₹77,428 से शुरू होकर ₹80,471 के बीच है। जबकि, TVS Star City Plus की एक्स-शोरूम कीमत ₹72,200 से लेकर ₹74, 900के बीच है।

Hero Splendor Plus XTEC Vs TVS Star City Plus Read more at: https://hindi.drivespark.com/two-wheelers/2025/hero-splendor-plus-xtec-vs-tvs-star-city-plus-mileage-price-features-comparison-037745.html

Hero Splendor Plus XTEC इंजन और परफॉर्मेंस

पैरामीटर : Hero Splendor Plus XTEC
इंजन डिस्प्लेसमेंट : 97.2 cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर
पावर : 7.91 bhp @ 8,000 rpm
टॉर्क : 8.05 Nm @ 6,000 rpm
ट्रांसमिशन : 4-स्पीड मैनुअल
वजन : 112 kg (कर्ब)

TVS Star City Plus इंजन और परफॉर्मेंस

माइलेज किसका ज्यादा

पैरामीटर : TVS Star City Plus
इंजन डिस्प्लेसमेंट : 109.7 cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर
पावर : 8.19 PS @ 7,350 rpm
टॉर्क : 8.7 Nm @ 4,500 rpm
ट्रांसमिशन : 4-स्पीड मैनुअल
वजन : 115 kg (कर्ब)

Hero Splendor Plus XTEC का ARAI क्लेम्ड माइलेज 73 kmpl है, जबकि TVS Star City Plus का ARAI क्लेम्ड माइलेज 83.09 kmpl है। रियल-वर्ल्ड में यह 67-86 kmpl तक मिलता है। इसका ETFi टेक्नोलॉजी स्टार्टेबिलिटी और माइलेज बूस्ट करती है। TVS Star City Plus हाई क्लेम्ड माइलेज से सालाना पेट्रोल कॉस्ट कम हो सकता है। लेकिन Hero की रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस काफी भरोसेमंद है।

फीचर्स और खासियत

Hero Splendor Plus XTEC में ब्लूटूथ से स्मार्टफोन कनेक्ट, कॉल/एसएमएस अलर्ट, USB चार्जर, i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट), साइड स्टैंड इंडिकेटर, 9.8 लीटर फ्यूल टैंक, लॉन्ग सीट (785 mm), डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

TVS Star City Plus में ETFi इंजन टेक, LED हेडलैंप, डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर, LED टेललाइट, 10L फ्यूल टैंक, कम्फर्टेबल सीट, ड्रम ब्रेक्स (IBS) और ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Hero Splendor Plus XTEC ज्यादा स्मार्ट फीचर्स से कनेक्टेड है, जबकि TVS का फोकस परफॉर्मेंस और माइलेज पर है।

कौन-सी बाइक खरीदें?

अगर आपका फोकस माइलेज और परफॉर्मेंस पर है, तो TVS Star City Plus खरीदें। यह 2025 में डेली कम्यूटर्स के लिए बेस्ट वैल्यू देती है। वहीं, Hero Splendor Plus XTEC उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्मार्ट फीचर्स और रिलायबिलिटी चाहते हैं।

Also Visit : Nagrik News

Also Visite : News

Exit mobile version